Ugreen की ओर से नया पावरबैंक लॉन्च किया गया है जो 10,000mAh बैटरी के साथ आता है। यह कंपनी का नया PB610 मॉडल है जो 45W फास्ट चार्जिंग करता है। पावरबैंक के भीतर एक यूएसबी-सी केबल दी गई है। इसे सीधे डिवाइस में लगाया जा सकता है। यानी यूजर को अलग से केबल लेकर चलने की जरूरत नहीं है।