Red Magic 11s Pro की थाईलैंड में नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर – NX809J के साथ लिस्टिंग हुई है। यह मॉडल नंबर पहले Red Magic 11 Pro+ से जुड़ा था। आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Red Magic 11 Pro+ के समान हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।