Xiaomi ने नया पोर्टेबल पावरबैंक लॉन्च किया है जो साइज में बहुत ही कॉम्पेक्ट है। यह Xiaomi Jinshajiang अल्ट्रा-थिन मेग्नेटिक पावरबैंक है जो 10000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 45W तक चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट दिया गया है जो आपके स्मार्टफोन, टैबलेट आदि डिवाइसेज को तेजी से चार्ज कर सकता है। इसमें GSR सिलिकॉन-कार्बन बैटरी लगी है।