Motorola Razr 70 Ultra के अपर फ्लैप पर थिन बेजेल्स के साथ कवर डिस्प्ले है। इसके आउटर डिस्प्ले पर LED फ्लैश के साथ दो कैमरा हैं। इस स्मार्टफोन के इनर डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए कैमरा का होल-पंच डिस्प्ले कटआउट हो सकता है। आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले 1,224 × 2,992 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है